Search

October 4, 2026 6:31 pm

जिला कांग्रेस ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनाई।

राजकुमार भगत

पाकुड़़ जिला कांग्रेस कमेटी ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस के पाकुड़़ जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद एक महान नेता, बुद्धिजीवी और देश के प्रथम राष्ट्रपति थे। उनके जीवन और कार्यशैली से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। श्रीकुमार सरकार ने आगे कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद की देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके कार्य और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर पाकुड़़ जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सचिव मिथुन मरांडी, फारमान आली, समाजसेवी अनिकुल हक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सारण जिले में हुआ था। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!