Search

April 27, 2026 2:36 am

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

सतनाम सिंह

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज सोमवार को संयुक्त रूप से विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित पाकुड़ जिला में होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर पाकुड प्रखंड स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पाकुड प्रखंड के चांचकी स्थित बूथ संख्या 241,242,243,244 एवं 245 मतदान केंद्र एवं अंजना में मतदान केंद्र संख्या 246, 247 एवं 248 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें उपायुक्त द्वारा मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। इन सुविधाओं में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, मतदाताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, आवश्यक बेंच, कुर्सी व टेबल की व्यवस्था, महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था आदि शामिल हैं।
मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पाकुड़ बीडीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20241104 wa00298007727632044584150

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!