Search

April 26, 2026 10:45 am

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग का लिया जायजा।

राजकुमार भगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग का लिया जायजा, बुजुर्ग मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा- लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक मत महत्वपूर्ण। विधानसभा निर्वाचन 2024 में वृद्ध मतदाता (85+) एवं दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बेसर देवी, हिरण चौक एवं निर्मला शर्मा द्वारा बड़ी अलीगंज में होम वोटिंग का जायजा लिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने 85+ आयु वर्ग व दिव्यांग मतदाता जिन्होंने होम वोटिंग का विकल्प चुना था उनके घर जाकर उत्साहवर्धन किया तथा लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपने मत का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ मतदाताओं ने खुशी जाहिर की। मतदान करने के बाद उपायुक्त ने मतदाताओं को सम्मानित किया। उपायुक्त ने मौके पर बुजुर्ग मतदाताओं के परिवारजनों को भी आगामी 20 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया।

img 20241109 wa00141068885764609558730

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!