Search

May 4, 2026 4:10 pm

जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2024 का आयोजन किया गया।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचित कुमार एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, वरिय वैज्ञानिक सह प्रधान केवीके, जिला उद्यान पदाधिकारी, पणन सचिव पाकुड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार एवं वरीय वैज्ञानिकों द्वारा संभावित सुखाड़ के मद्देनजर वैकल्पिक खेती अपनाने हेतु कम अवधि के फसलों की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रयोग करते हुए संतुलित एवं अनुसंसित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग की जानकारी दी गई। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना केसीसी एवं झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने हेतु प्रचार प्रसार करने का निर्देश प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों को दिया गया। मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा एवं सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240801 wa00253673059698326114075

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!