Search

April 26, 2026 10:18 pm

जिला अधिकारियों ने प्रखंड स्तरीय बैठक में मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सुस्मित तिवारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से हिरणपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदान केंद्र स्तर पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदान केंद्रों पर निम्नलिखित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रत्येक मतदान केंद्र में दिव्यांगजन की सुविधा हेतु रैंप की उचित मरम्मती। सभी मतदान केंद्रों पर लाईटिंग, साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था। सभी केंद्रों पर बिजली और पानी की निर्बाध उपलब्धता। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ये सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार पूरी की जाएं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा साईमन मरांडी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ दिलीप टुडु, डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश एवं बीपीओ टिंकल चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!