Search

May 10, 2026 1:19 pm

सड़क में जमी धूल के मुद्दे को लेकर दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष ने डीसी को सौंपा मांग पत्र।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: मालपहाड़ी रोड से बाहर ग्राम सड़क तक दोनों तरफ धूल जमावड़ा होने से सड़क की चौड़ाई कम होने एवं सफाई कराने को लेकर दुर्गा सोरेन सेना के पाकुड़ जिला अध्यक्ष उज्जवल कुमार भगत ने उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सोपा है। मांग पत्र में उज्जवल कुमार ने दर्शाया है कि मालपहाड़ी रोड से बाहर ग्राम सड़क तक दोनों तरफ अत्यधिक धूल जमावड़ा होने की समस्या काफी गंभीर है।यह सड़क गाँव के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य साधन है। पिछले कुछ समय से, सड़क के दोनों तरफ भारी मात्रा में धूल जमा हो गई है, जिसके कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। जो गाड़ियों के लिए सुरक्षा समस्याओं को उत्पच कर रही है इससे गाँव के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।इसके अलावा, धूल के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। इस समस्या के समाधान हेतु, उपयुक्त पाकुड़ को विनम्र निवेदन किया गया हैं कि सड़क के दोनों तरफ जमा धूल को तुरंत हटाया जाए। भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए नियमित रूप से सड़क की सफाई की जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!