22 वाहन से 22300 रूपया का वसूला गया जुर्माना।
एस कुमार
महेशपुर (पाकुड़ ) जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जाँच दल पाकुड़ वाहन जांच अभियान उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देश पर गुरुवार को महेशपुर थाना के सामने सभी दो पहिया एवं अन्य वाहन जांच अभियान चलाया गया । जिसमे मुख्य रुप से ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इन्शुरन्स एवं अन्य जरुरी कागजात नहीं रहने एवं नहीं रखने को लेकर मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत दंड की राशि वसूल की गई है । कुल 28 वाहन की जांच की गई जिसमे 22 वाहन से जुर्माना बतौर 22500 रूपया वसूला गया,
वाहन जाँच कार्यक्रम में उपस्थित अंचल निरीक्षक राजेश कुमार,थाना प्रभारी,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अज़हद अंसारी, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित थे ।






