Search

May 17, 2026 9:06 am

जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन दल द्वारा वाहन जांच अभियान चला 55 हजार का वसूला जुर्माना।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) उपायुक्त के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल द्वारा लिट्टीपाड़ा थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 43 चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालकों से हेल्मेट, इनसोरेंस, लाइसेंस, डिक्की, सीट बेल्ट सहित अन्य जरूरी कागजात की जांच की। जरूरी कागजात नहीं रखने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम 2019के तहत कुल34 वाहन चालक से पचपन हजार तीन सौ रूपए दंड की राशि वसूली गई। मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह,आईटी अमित कुमार, अजहद अंसारी सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे।

img 20240504 wa01087002049475616931029
img 20240504 wa01096048508638505327127

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!