Search

October 4, 2026 12:20 pm

लैंप्स में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए महत्वाकांक्षी योजना पर जोर।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के दमदमा लैंप्स में शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर लैंप्स सदस्य सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएसओ ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराना और सरकार की प्रक्रिया के माध्यम से ही धान क्रय करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को जागरूक करने और नियमित रूप से लैंपस खोलने का निर्देश दिया। साथ ही, किसान मित्र जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक किसानों को लैंप्स के माध्यम से धान की बिक्री करने के लिए प्रोत्साहित किया। ऑनलाइन धान का पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इस अवसर पर लैंप्स सदस्य सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम अख्तर भी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!