Search

September 15, 2026 8:13 pm

अवैध लॉटरी के आरोपी समेत मेंटेनेंस केस का वारंटी गिरफ्तार।

पाकुड़: मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री के आरोपी समेत मेंटेनेंस केस के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 111/26 में अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री के आरोप में नजीबुल होदा, पिता स्व. मोहम्मद हायेस शेख, निवासी नगरनवी, थाना मालपहाड़ी, जिला पाकुड़ को झिकरहट्टी गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 318(4)/3(5) बीएनएस एवं 7(3) लॉटरी विनियमन अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज है। वहीं, मेंटेनेंस केस OM-147/23 में जारी वारंट के आधार पर अनवर हुसैन, पिता खालिद शेख, निवासी साहापोखर (नवादा), थाना पाकुड़ मुफस्सिल को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!