Search

February 10, 2025 9:27 am

चिकित्सकों ने ली हड़ताल वापस,काम पे लौटे सभी डाक्टर

डॉक्टरों के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी विजय की गिरफ्तारी पर चिकित्सकों ने जताया धन्यवाद।

सतनाम सिंह

पाकुड़: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ की शुक्रवार शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने डॉक्टर के साथ हुए मारपीट घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।दरअसल बीते दिन 7 अक्टूबर को सदर अस्पताल पाकुड़ में मंजु देवी को भर्ती कराया गया था। जो पांच वर्षों से कैंसर से पीड़ित थी। ईलाज से पूर्व ही मंजु देवी की मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजनों ने आवेश में आकर अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।उक्त घटना के आलोक में डॉ आनंद कुमार के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना काण्ड सं- 255/2024 दिनांक- 07.10.2024, धारा-132/351(2)/115(2)/324(2)/109(1)/3(5) भा०न्या०सं० के तहत काण्ड दर्ज किया गया था। काण्ड अनुसंधान के क्रम में इस काण्ड के मुख्य अभियुक्त विजय साहा, उम्र 48 वर्ष, पिता स्व० मोतीलाल साहा, ग्राम- करियोडीह, थाना- लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया गया। दरअसल कांड दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार था इसी के चलते डॉक्टरों में काफी रोष व्याप्त था। और गिरफ्तारी नहीं होने पर पूरे राज्य में सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल और क्लीनिक बंद करने की घोषणा की थी. जिसके बाद पाकुड़ पुलिस सक्रिय हुई और डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. हड़ताल पर गए सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के निर्देश पर हम सभी ने यहां काम बंद कर दिया था। उक्त घटना के विरोध में चिकित्सकों दवारा दिए गए आवेदन को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पाकुड़ जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सक उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा की गयी। त्वरित कानूनी करवाई की पूरे डॉक्टर महकमा प्रशंसा करते है और उक्त काण्ड के मुख्य आरोपी के गिरफ़्तारी को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के निदेंशानुसार,चिकित्सकों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को अभी से वापिस लेती है। आशा करते हैं शीघ्र ही अन्य दोषियों पर भी कार्यवाई जल्द से जल्द होगी। डॉक्टरो ने कहा कि पाकुड़ के सभी चिकित्सक स्वस्थ्य सेवा को सुदृढ रखने के लिए सदैव तत्पर हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर