राजकुमार भगत
पाकुड़। गुरुवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर साइ होमियो सेंटर पाकुड़ में होम्योपैथिक के जनक हैनीमैन की जन्म जयंती मनाई गई। मौके पर होम्योपैथिक डॉक्टर फारुख हुसैन डॉक्टर देवकांत ठाकुर रवि कुमार ओम कुमार अंकित माझी , डॉ कौसर शेख ने होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन के तस्वीर पर माल्याअर्पण कर पुष्पांजलि दी। डॉ देवकांत ठाकुर ने बताया कि उनकी जयंती 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. सैमुअल हैनीमैन एक जर्मन चिकित्सक थे जिन्होंने 1779 में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री हासिल की थी। उनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था।उन्होंने होम्योपैथी की स्थापना की, जो एक वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली है।विश्व होम्योपैथी दिवस उनकी जयंती को हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो होम्योपैथी और चिकित्सा की दुनिया में इसके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।उनकी मृत्यु 2 जुलाई 1843 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी।