Search

May 16, 2026 3:06 pm

मध्याह्न भोजन का चावल घोटाले मामले में डीएससी ने दिया प्राथमिकी दर्ज का आदेश

चोरी कर लें जा रहे 40 बोरा चावल को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले।

सतनाम सिंह

पाकुड़: विद्यालय में मध्याह्न भोजन का चावल हेरा फेरी करने की घटना को जिला शिक्षा अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालय के शिक्षक पर प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और बीपीओ को जारी पत्र में कहा है कि चावल हेरा फेरी की बात उनके संज्ञान में 18 मई के शाम 7 बजे मिली।उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतेशनगर में एमडीएम का चावल हेरा फेरी कि सूचना पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया। एमडीएम का चावल हेरा फेरी करना एक गंभीर आपराधिक मामला है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर विद्यालय के शिक्षक पर प्राथमिक की दर्ज कर सूचित करने को कहा गया अन्यथा समझा जाएगा कि उक्त विद्यालय में चावल की हुई हेरा फेरी में आपकी भी संलिप्ता है। मालूम हो कि शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने संदेह पर एक ट्रैक्टर पर लदी छोटी-छोटी बोरियो में भरा चावल को पकड़ा। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाने को दी, ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया । जप्त चावल उत्क्रमित मध्य विद्यालय सितेश नगर का बताए जाने पर पुलिस के द्वारा भी छानबीन की गई। ट्रैक्टर के ट्रॉली में लगभग 40 बोरों में 20 से 30 किलो की मात्रा में चावल भरकर ले जाया जा रहा था , ग्रामीणों के द्वारा चांदपुर के समीप ट्रैक्टर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक फरार होने में कामयाब रहा। थाना के द्वारा शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी गई सूचना पर डीएससी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनीता मरांडी को जांच कर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। खबर भेजे जाने तक थाने में प्राथमिक की दर्ज नहीं हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!