राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने शनिवार को रामनाथपुर निकट एनएच 333 ए सड़क निर्माण कार्य मे लगे बिना कागजात के चार वाहनों को जब्त किया। डीटीओ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य स्थल में पहुंचकर वाहनों की जांच किया गया। जहां निर्माण कार्य मे लगे एक मोटर ग्रेडर , एक जेसीबी , एक वाटर टेंकर व अन्य वाहन की जांच किया गया। इस दौरान सम्बन्धित वाहनों की चालको से कागजातों की मांग किया गया। पर किसी चालक ने वाहन से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए डीटीओ ने सभी वाहनों को जब्त कर हिरणपुर थाना के हवाले किया गया। बताते चले कि लिट्टीपाड़ा धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक करीब 43 किमी सड़क निर्माण का कार्य की जा रही है। इस परियोजना के तहत सड़क की चौड़ीकरण व टोल प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है। कार्रवाई को लेकर डीटीओ से सम्पर्क करने पर बताया कि निर्माण कार्य मे लगे चार वाहनों का आवश्यक कागजात प्रस्तुत नही किये जाने पर कार्रवाई की गई है।






