Search

September 24, 2026 11:03 pm

बकरीद को लेकर पार्कों में कड़ी सुरक्षा, गेट पर बैरिकेडिंग से नियंत्रित होगा प्रवेश

पाकुड़ में बकरीद के अवसर पर पार्कों में होने वाली भीड़ और संभावित हुड़दंग को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। पार्क संचालक शंभू भगत तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल से मुख्य गेट पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे अब प्रवेश व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहेगी और लोग कतारबद्ध होकर एक-एक कर पार्क के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। पाकुड़ में त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। साथ ही, भीड़ प्रबंधन के लिए पार्क के आसपास और भीतर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। वाहनों की सुचारु पार्किंग के लिए अलग से स्थान चिन्हित किए गए हैं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पार्क में आने वाले लोगों और परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खान-पान की व्यवस्था के साथ बच्चों के मनोरंजन के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!