Search

May 9, 2026 9:31 am

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शहरों में कई जगह हो रहे हैं जल जमाव

पुराने उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर जल जमाव

सुदीप कुमार त्रिवेदी

एक तरफ बारिश के कारण जहाँ कृषक समुदाय हर्षोल्लादित है तो वहीं दूसरी ओर पाकुड़ शहरवासी शहर में हो रहे जगह जगह जल जमाव के कारण परेशान हैं । लगातार दो दिनो से हो रही बारिश के कारण पुराना उपायुक्त कार्यालय के सामने के मुख्य द्वार पर जल जमाव हो गया है तो वहीं दूसरी ओर झामुमो कार्यालय के ठीक सामने सड़कों पर हो चुके गड्ढे पुरी तरह जल से भर गए हैं । इसके अलावे नगर थाना के सामने की सड़क भी बारिश के समय जल प्लावित हो जाता है । बताते चले कि कुछ दिनो पहले नगर थाना के प्रवेश द्वार पर जल को रोकने के लिए जलरोधक निर्माण करवाया गया है जिसके कारण ये जल सड़क पर बहता है । नगर थाने के मुख्य द्वार पर जलरोधक नही बनाए जाने के पूर्व सड़क का पानी सीधे नगर थाना परिसर में चला जाता था जिससे थाना आने वालों को परेशानी होती थी लेकिन अब सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो रही है । इसके अलावे शहर के छोटी अलीगंज, धनुषपूजा, मिशन रोड, हाटपाड़ा, अन्नपूर्णा काॅलौनी, श्रीकृष्ण मंदिर सड़क इस तरह के जल जमाव से बारिश में दो चार होने को बाध्य है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!