Search

May 12, 2026 11:53 pm

कागजाद के अभाव के कारण एमवीआई ने जप्त की पत्थर लदी गाड़ी।

 

सीतपहाड़ी से पत्थर लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा ट्रक।

सीतपहाड़ी से लगातार अवैध परिवहन की आ रही थी खबर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा/ एमवीआई सुदीप कुजूर ने शुक्रवार साहिबगंज गोबिंदपुर एक्सप्रेस रोड पर पत्थर लोड गाड़ी को कागजाद के अभाव पर पकड़ा और थाना को सुपुर्द किया, हाईवा वाहन संख्या जेएच 17 जेड 5690 हिरणपुर अंचल क्षेत्र के सितपहाड़ी क्रशर पलांट से गिट्टी लोड कर गोड्डा कि ओर जा रहा थे,इसी दौरान आगे एमवीआई ने वाहन को रोककर गाड़ी संबंधित कागजातों कि मांग किया। चालक द्वारा आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाने के कारण गिट्टी लोड हाईवा को एमवीआई ने जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया,एमवीआई सुदीप कुमार कुजूर से पूछे जाने पर पता चला की आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाने व ओवरलोड होने के कारण गाड़ी को जप्त कर थाना को सुपुर्द किया गया है,एमवीआई एक्ट के तहत जुर्माना वसूल कर गाड़ी को छोड़ा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!