प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे डहारलंगी के समीप थाना प्रभारी ने एक छाई लदा हाइवा को कागजात के अभाव में जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16एफ2069 गोड्डा से छाई लादकर पाकुड़ की ओर जा रही थी ठीक डाहरलंगी के समीप थाना प्रभारी ने चालक से आवश्यक कागजात की मांग किया परन्तु चालक द्वारा कागजात नहीं दिखाया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कागजात के अभाव में छाई लदा हाइवा को जब्त किया है। आगे फाइन के लिए डीटीओ को भेजा गया है।





