Search

May 10, 2026 6:35 pm

निर्माण स्थल में छाया की व्यवस्था न रहने से रोजगार सेवक को शोकॉज

₹100 जुर्माना के साथ, व्यवस्था दूरुस्त करने का दिया गया निर्देश।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) मनरेगा के तहत तोड़ाई पंचायत में हो रहे योजना निर्माण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी ने किया। बीपीओ ने खजुरडांगा गांव में शिव सोरेन के जमीन पर बन रहे सिंचाई कूप योजना का निरीक्षण किया। जो 3.96 लाख की प्राक्कलित राशि से निर्माण हो रहा है। जहां मजदूर निर्माण कार्य मे कार्यरत पाये गये, परन्तु योजना स्थल में सूचनापट्ट नहीं पाया गया। इसको लेकर रोजगार सेवक संतोष मुर्मू को जमकर फटकार लगाई गई। इस चिलचिलाती धूप में मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था थी ।लेकिन छाया हेतु अस्थाई झोपड़ी नहीं पाया गया। सूचनापट्ट व अस्थाई झोपड़ी नहीं पाये जाने पर रोजगार सेवक को तत्काल 100 रूपया जुर्माना के साथ यथाशीघ्र कार्यस्थल पर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया व मनरेगा नियमावली अनुरूप कार्य न करने को लेकर कारण पृच्छा किया गया है। बीपीओ ने बताया कि योजना कार्य में नियमो का पालन करना आवश्यक है। इसमे कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

img 20240426 wa00144824345947615433514

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!