Search

May 14, 2026 1:45 pm

तेज रफ्तार बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने से दूसरे बाइक सवार को मारो टक्कर, एक की मौत,तीन घायल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बासेतकुन्डी और खजुरडंगाल गांव के बीच पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर रविवार को दोपहर में एक ही दिशा की ओर जा रहे दो मोटरसाईकिल के बीच जोरदार टक्कर से दोनों बाइक पर सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए,जिनमें एक की मृत्यु प्राथमिक उपचार के दौरान हो गई । सूचना मिलते ही कुछ ही देर बाद 108 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पहुंची और सभी घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया ले गई ,जहां प्राथमिक उपचार के दौरान बाइक चालक ग्राम दलाही निवासी रूपलाल बास्की उम्र 32 ने दम तोड़ दिया,रूपलाल को माथे पर गंभीर जख्म हुआ था। वहीं दूसरे बाइक के चालक ग्राम तिरीलडीह निवासी बाबूधन हेंब्रम उम्र 32 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। बाबूधन को भी माथे में गंभीर जख्म है । वहीं सामान्य रूप से जख्मी बाबूधन की पत्नी मुखी मुर्मू को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। जानकारी के अनुसार बाबुधन हेंब्रम पत्नी मुखी मुर्मू के साथ मोटरसाइकिल से पातपहाड़ी स्थित निजी विद्यालय अपने बच्चों से मिलने जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पीछे की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे रूपलाल बास्की ने असंतुलित हो कर आगे की ओर बाबूधन का बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । दोनो बाइक के बीच टक्कर में सभी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची और सड़क पर गिर कर जख्मी पड़े तीनो घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया ले गई। जानकारी मिलते ही पाकुड़िया थाना के एसआई अमरजीत मिश्रा एवं बिरसा मुंडा भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए । वहीं घायलों का इलाज कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा भरत भूषण भगत ने बताया कि दुर्घटना में तीन घायलों में एक रूपलाल बास्की की मृत्यु अस्पताल पहुंचते ही हो गई ,अन्य जख्मी बाबूधन को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो मोटरसाईकिल के बीच टक्कर में तीन लोग जख्मी हुए हैं एक को चिकत्सक ने मृत घोषित कर दिया है,जिसे पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया,दोनो का मोटरसाइकिल जब्त कर जांच की जा रही है।

img 20240616 wa00356854690377389219763
img 20240616 wa00347190526445583882870

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!