Search

May 6, 2026 1:14 am

जिला परिषद अध्यक्ष की पहल से खजूरडांगा गांव के लोगों को मिलेगी बिजली की समस्या से निजात।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया के खजूरडांगा गांव में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिस्टोमुनि, मुखिया मुसुच मुर्मु,संजय हादसा की पहल से गांव के विकास को नया आयाम मिला है। उनकी पहल से गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ने किया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से गांव के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी और वे अपने दैनिक जीवन में सुधार ला सकेंगे। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि गांव के विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस ट्रांसफार्मर के लगने से गांव के लोगों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हम गांव के विकास के लिए और भी कई योजनाएं लागू करने जा रहे हैं।
गांव के लोगों ने जिला परिषद अध्यक्ष,मुखिया और संजय हादसा का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी पहल से गांव के विकास को नया आयाम मिला है।

img 20240816 wa00206851059709417296527

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!