Search

May 9, 2026 11:29 am

दुमका डीएसओ ने किया एफसीआई गोदाम की जांच

डीएसडी को लेकर दिया आवश्यक निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): राज्य स्तरीय टीम के सदस्य दुमका जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार ने गुरुवार को हिरणपुर स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसओ पाकुड़ अभिषेक कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। डीएसओ दुमका ने गोदाम प्रबंधक रितेश कुमार से खाद्यान्न को लेकर आवश्यक जानकारी लिया। जहां खाद्यान्न की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। गोदाम के आगत व निर्गत पंजियों का निरीक्षण किया। जहां एनएफएसए खाद्यान्न , ग्रीन कार्ड , चीनी , चना दाल की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने खाद्यान्न की आहार पोर्टल में अपलोड की स्थिति को भी देखा। जहां ऑपरेटर मो. रियाजुद्दीन द्वारा किये गए कार्यो से संतुष्ट हुए। उन्होंने गोदाम में रखे चावल , गेंहू , दाल , चीनी का भी अवलोकन किया। गोदाम की भौतिक स्थिति , सीसीटीवी आदि स्थितियों से भी अवगत हुए। डोर स्टेज डिलीवरी को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि इकरारनामा के तहत वाहनों की संख्या पर्याप्त रहना चाहिए। जिससे कि खाद्यान्न को सम्बन्धित पीडीएस दुकानों में ससमय पहुंचाया जा सके। जिससे कि लाभुकों के बीच राशन का वितरण हो सके । वही इस दौरान केवाईसी की स्थिति से भी अवगत हुए ।डीएसओ ने बताया कि जांच क्रम में आहार पोर्टल की मुख्य रूप से जानकारी ली गई। गोदामो की वर्तमान स्थिति को लेकर इसमे मरम्मती कार्य भी कराना आवश्यक है। वही सीसीटीवी भी लगाना है। गोदाम की वर्तमान स्थिति को लेकर वरीय पदाधिकारियो को प्रपत्र दी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!