Search

May 10, 2026 10:52 pm

दुर्गा सोरेन सेना संगठन ने अपनी संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया

सुदीप कुमार त्रिवेदी

दुर्गा सोरेन सेना ने प्रशांत सागर को पाकुड़ जिला नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। गुड्डू महतो की इस नियुक्ति से संगठन को नए ऊर्जा और दिशा की उम्मीद है। गुड्डू महतो ने संगठन के सिद्धांतों और लक्ष्यों के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को पहले ही सिद्ध कर दिया है। उनके नेतृत्व में, संगठन को मजबूत और संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद की जा रही है। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने गुड्डू महतो को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पाकुड़ जिले में संगठन की गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इस आशय की जानकारी दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने दी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!