Search

July 25, 2026 1:14 pm

फ्यूल पंप का औचक निरीक्षण, पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता व मात्रा सही पाई गई।

पाकुड़िया (पाकुड़): निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान पाकुड़ शशि संगीता बाड़ा ने गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड स्थित शिवम फ्यूल सेंटर (प्रो० अशोक कुमार) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की मात्रा व गुणवत्ता से जुड़े सभी मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में 5 लीटर चेक मेजर से सभी नोजल की सप्लाई जांची गई, जो सही पाई गई। गणितीय घनत्व जांच में पेट्रोल का मानक घनत्व 0.738 किग्रा प्रति लीटर तथा डीजल का 0.816 किग्रा प्रति लीटर पाया गया, जो मानक अनुरूप है। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।
निरीक्षक शशि संगीता बाड़ा ने कहा कि ऐसे औचक निरीक्षणों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही माप व गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराना और बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!