Search

August 27, 2026 12:14 am

नामांकन के नाम पर वसूली का आरोप, जांच के लिए विद्यालय पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चियों की नामांकन में राशि वसूली की आरोप को लेकर मंगलवार को शिक्षा विभाग के एपीओ सह प्रभारी रघुवर तिवारी ने स्थल में जाकर जांच किया। बीते सोमवार को विद्यालय में नामांकन को लेकर 600 रुपये करके राशि वसूली का मामला प्रकाश में आया था। इसको लेकर एपीओ ने विद्यालय में आकर सघन जांच किया। जहां वार्डेन तालामई टुडू से भी विस्तृत जानकारी लिया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय डाटा का भी अनुश्रवण किया। जिसमें विद्यालय में निर्धारित शिक्षक , कार्यरत की स्थिति , छात्राओ की उपस्थिति , ई विद्यावाहिनी , समय सारिणी , खेलकूद , मादक पदार्थ व सड़क सुरक्षा की जानकारी , बाल विवाह , नव नामांकन सहित 55 विन्दुओ की जानकारी ली गई। वार्डेन ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कक्षा छह में 74 छात्राओ की नामांकन का लक्ष्य है। इसमे अभी तक 44 नामांकन किया जा चुका है। नियमानुसार छात्राओ की नामांकन की जा रही है। नियम विपरीत किसी भी अवस्था मे नामांकन नही ली जाएगी। मुझ पर लगाये गए आरोप गलत है। हमने किसी से अभिभावक से राशि नही ली है। वही एपीओ ने बताया की सूचना मिलने साथ आंतरिक रूप से इसकी जांच की जा रही है। गरीब बच्चियों को विद्यालय में नामांकन कराने का प्रावधान है। जो नियमानुसार होना अनिवार्य है। इसमे जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगा। इस अवसर पर बीपीओ श्याम ठाकुर , बीआरपी संजय जयसवाल , सुजाता सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!