Search

May 16, 2026 9:42 pm

खबर का असर: ग्रामीणों के वोट बहिष्कार को लेकर हरकत में आया प्रशासन.

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर बीडीओ श्रीमान मरांडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर किया सीधा संवाद,वोट करने को लेकर की अपील

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सुदूरवर्ती सोनाधनी पंचायत के ग्रामीणों ने इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में वोट का बहिष्कार करने का मुड़ बना लिया था जिसके बाद इस खबर को आपके लोकप्रिय न्यूज पोर्टल GD News live में प्रमुखता से छपी। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी,थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लिसु टुडू, पी एच डी के जेई जेम्स मुर्मु, सोनाधनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पॉलुस मालतो के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम पटवारा गाँव पहुंचकर ग्रामीणों के नाराजगी का जानकारी लिया. इधर नाराज ग्रामीणों ने बताया कि सांसद और विधायक आज तक हमारे गांव ग्रामीणों का हाल जानने की कोशिश नहीं किए। वहीं ग्रामीण जब अपने मौलिक अधिकारों की जब मांग करते हैं तो प्रशासन और जनप्रतिनिधि आश्वासन देकर मौन हो जाते हैं।हमारी कोई नही सुनता।प्रखंड का सुदूरवर्ती सोनाधनी पंचायत के तेतूलटोला,मधुवन,डोमडीह,समेत दुर्गम इलाके में बसे गांव के ग्रामीण आज भी बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा समेत कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन केवल वोट के समय हमारा इस्तेमाल करते हैं।जिससे क्षुब्द होकर सभी ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है।
अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने ग्रामीणों से कहा कि आप सबो का मांग जायज है पर इतना जल्द पुरा नही किया जा सकता है,छोटा छोटा काम को चुनाव से पहले पुरा करने का कोशिश करूँगा, जो भी रोड चाहे बड़े काम को चुनाव के बाद ग्राम सभा के माध्यम से पुरा होगा।
इसके बाद पथ निर्माण होना संभव है।उन्होंने तमाम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान आपका अधिकार है,जिसका सही इस्तेमाल करना हर नागरिक का फर्ज है। इसीलिए आपलोग वोट जरूर करें।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का के लिए जागरूक किया। समस्या को निपटाने के लिए सभी ने एक मत होकर सकारात्मक पहल करने की बात कहीं।मौके पर प्रेमचंद मरांडी, डेविड मालतो,बाबूजी मुर्मू, सुबान हांसदा,बामना मालतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजुद थे।

img 20240516 wa00055473258942779215512

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!