Search

April 26, 2026 10:44 am

पाकुड़िया में चुनाव प्रचार तेज, भाजपा ने जनसंपर्क अभियान से मांगे वोट

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया: पाकुड़िया में चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान भी तेजी पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने प्रखंड के डोमनगाड़िया सहित कई पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए अपने उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन की अपील कर रहे हैं। डोमनगाड़िया पंचायत के जामशोल गांव में भाजपा ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुखिया उर्मिला हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम को वोट देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर उर्मिला हांसदा ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नवनीत हेंब्रम जैसे प्रत्याशी को चुनकर वे क्षेत्र को बेहतर नेतृत्व दे सकते हैं। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसमें विधानसभा प्रभारी बलराम दुबे, प्रवासी प्रभारी मदन रुईदास, महिला प्रवासी प्रभारी तांद्रा बाउरी, उपाध्यक्ष गोपाल राय, बृजमोहन चौबे, हृदयानंद भगत, दीपक साह, और राजेंद्र कुमार गोस्वामी जैसे नेता उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं में सुधार, और सभी के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।
बलराम दुबे ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य न केवल चुनाव जीतना है, बल्कि जनता के हितों का ध्यान रखते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। वहीं, प्रवासी प्रभारी मदन रुईदास और महिला प्रभारी तांद्रा बाउरी ने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित है। ग्रामीणों के बीच भाजपा की नीतियों और विकास के प्रति किए गए कार्यों को साझा करते हुए सभी नेताओं ने मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास और जनहित की योजनाओं को कार्यान्वित करने में पार्टी पूरी तरह समर्पित है।

img 20241109 wa00231954311718214522349

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!