Search

July 14, 2026 9:37 pm

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीसी मेघा भारद्वाज ने किया बूथों का निरीक्षण

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 213, 409 और 410 का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बीएलओ-बीएलए-2 बैठक और चुनाव पाठशाला में शामिल होकर उन्होंने बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया।
उपायुक्त ने एएसडीडी (ASDD) सूची, डिजिटाइजेशन, मतदाता सत्यापन और शेष लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन, विलोपन सहित सभी आवेदन तय समयसीमा में निष्पादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना और सूची का पूरी तरह त्रुटिरहित व अद्यतन होना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, बीएलओ और बीएलए-2 से समन्वय के साथ कार्य करने तथा राजनीतिक दलों व आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

img 20260714 wa00278270773237604641288
img 20260714 wa00268551030605289338772

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!