Search

October 15, 2026 10:35 am

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेजिलियंस गवर्नेंस प्रोग्राम, गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। रविवार को महेशपुर प्रखंड में उपप्रमुख नसीमा खातून की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेजिलियंस गवर्नेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गरीबों की स्थिति में सुधार और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान लोगों ने एकजुट होकर गरीबों के उत्थान के संकल्प को दोहराया। उपप्रमुख नसीमा खातून ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिप सदस्य समसुन मुर्मू समेत जेएसएलपीएस की दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!