Search

May 4, 2026 6:55 pm

कर्मचारी चेतन जागरण कार्यक्रम संपन्न

सुजय कुमार दास बने अध्यक्ष, नवनीता कुमारी बनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

राजकुमार भगत

पाकुड़। एनएमओपीएस ,झारोटेफ के बैनर तले के प्रांतीय कमिटी के निर्णय अनुसार ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष अतिकुर रहमान की अगुवाई में सरद प्रखंड पाकुड़ में के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों के द्वारा आन्दोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम का आयोजन उच्च विद्यालय हरिणडांगा परिसर में किया गया। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि एनपीएस में जमा गाढ़ी कमाई की राशि हर हाल में केन्द्र सरकार को वापस करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अतिकुर रहमान ने कहा की चाटर्डड आफ डिमांड के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्त की उम्र 62 वर्ष करने, शिक्षकों को भी अन्य विभागों की तरह एम ए सी पी का लाभ देने, शिशु शिक्षण भता लागू करने, 300 दिन से अधिक संचित उपार्जित अवकाश का उपयोग करने, अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संसोधनों को रोकने, समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देने, संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति तथा निजीकरण को रोकना शामिल है। ‌ झारोटेफ के प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने बताया कि आन्दोलन का प्रथम चरण है। अगले चरण में अगस्त के अंतिम सप्ताह, जिला स्तरीय तथा 1 सितंबर को राज्यस्तरीय आन्दोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत आज झारोटेफ के पाकुड़ प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मिति से सुजय दास को अध्यक्ष, बिनोद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष एवं श्रवणया कुमार दास को प्रखंड सचिव चुना गया।फजल अंसारी संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष मो आलमगीर आलम, नवनीता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय शिक्षक श्रीनिवास प्रसाद,सुजय कुमार दास, रविकांत, पवन कुमार, विजय कुमार राय, बिनोद कुमार सिंह, बिजय नंदन त्रिवेदी, कपूर कुमार महतो, मनोज मूर्मू, मनोज मरांडी, रोहित मंडल, मनोज मंडल, आबिद हुसैन, सत्यजीत दास, मृण्मय राय, गोपाल, पुष्पा किंडो, जोन मूर्मू, आलमगीर आलम, अविनाश पंडित, शंभू शरण यादव, मो इकबाल अहमद, असरार अहमद, प्रेमचंद महतो, दीपक प्रसाद, रियाज अहमद, रमजान समेत अन्य मौजूद थे।

img 20240731 wa00343277049213987319108

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!