Search

July 19, 2026 12:07 am

बूथ समिति गठन, विधायक हेमलाल मुर्मू की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के बड़ा घघरी पंचायत अंतर्गत हाथीबथान गांव में शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष गंगाराम हांसदा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर छह बूथों पर बूथ समितियों का गठन किया गया। बैठक में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। बैठक में युवा नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू भी शामिल हुए। वहीं, मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, जोनल पर्यवेक्षक के रूप में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कु तथा पर्यवेक्षक के रूप में राजेश मरांडी और दिनेश बास्की मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि किसी भी चुनाव की असली लड़ाई बूथ स्तर पर लड़ी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनगणना और SIR जैसे कार्यों में आम लोगों की मदद करें, ताकि किसी का नाम सूची से न कटे और लोगों का भरोसा संगठन पर बना रहे।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, पंचायत सचिव समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने का उत्साह साफ नजर आया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!