Search

July 15, 2026 11:13 pm

पर्यावरण संरक्षण की पहल: गोलपुर माइनिंग व क्रशर प्लांट में 500 पौधे लगाने का अभियान शुरू

पाकुड़िया (पाकुड़)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़िया प्रखंड के गोलपुर स्थित ग्रैंड्स माइनिंग एवं जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से बुधवार को माइनिंग व क्रशर प्लांट परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्लांट के जीएम नवीन कुमार झा एवं अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाकर की। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, एस. सुरेश, बैद्यनाथ डे, प्रवीण कुमार पांडे, सन्नी सिंह, लीलाधर शर्मा, सुधांशु राय सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
अभियान के तहत सागौन, गुलमोहर, अर्जुन, कदंब, अशोक, आम, आंवला समेत कई छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इन पौधों की नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परिसर को स्थायी रूप से हरा-भरा बनाया जा सके। इस अवसर पर जीएम नवीन कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हमारे आसपास अधिक से अधिक पेड़-पौधे होंगे तो वातावरण शुद्ध रहेगा, ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी और लोग स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषणमुक्त और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभानी होगी।
वृक्षारोपण अभियान में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

img 20260715 wa00572542099311765731056
img 20260715 wa00566645259522216064562

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!