Search

April 26, 2026 11:14 pm

सरकार की योजनाओं का लाभ हर पंचायत –हर घर को मिले आयुक्त

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त

प्रशांत मंडल

पाकुड़ । बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में लिट़्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़ाघघरी पंचायत के पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचन्द्र दादेल हुए शामिल हुए। अपने संबोधन में संथाल परगना प्रमंडल आयुक्त लालचन्द्र डाडेल ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पंचायत – हर घर को मिल सकें। सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया है।

लाभ के लिए पंजीकरण अवश्यक

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने उपस्थित आमजनों से किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अवश्य कराने की बात कहीं। कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदनों पर सुनवाई कर निष्पादन किया जाएगा। कुछ आवेदनों को आज ही निष्पादित कर दिया जाएगा,जबकि शेष को सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा।

कंबल वितरण कार्य शुरू

उपायुक्त ने कहा कि ठंड को लेकर जिला प्रशासन ने कंबल वितरण कार्य शुरू कर दिया गया।संथाल परगना प्रमंडल आयुक्त लालचन्द्र दादेल व उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने स्टाल पर उपस्थित कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और निष्पादन से संबंधित बीडीओ को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि “आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं यथा सर्वजन पेंशन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सोना-सोबरन, धोती-साड़ी वितरण योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति योजना, अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद व्यक्ति को आच्छादित करने का कार्य हो रहा है।

परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र का किया वितरण

आयुक्त व उपायुक्त ने मौके पर ऑन स्पॉट स्वीकृत लाभुकों के बीच पेंशन, बिरसा सिंचाई कुप, सवित्रीवाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, कंबल, निःशुल्क साईकिल वितरण योजना, सखी मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज नौनिहाल बच्चों के बीच स्वेटर आदि सरकारी योजनाओं के परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र को वितरित किया।पाकुड़ प्रखंड के फरसा पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध, अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा पंचायत, महेशपुर प्रखंड के श्रीरामगड़िया पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा घघरी पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया गया।मौके पर उप परिवहन आयुक्त-सह -सचिव जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, लिट़्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी, एसएमपीओ पवन कुमार, बीपीआरओ के.सी दास, बीपीओ मानिक दास, जेएसएलपीएस बीपीएम, मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231129 WA0013
IMG 20231129 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!