Search

April 28, 2026 10:17 pm

हर वोटर का नाम सुरक्षित रहेगा, किसी की आवाज नहीं दबने देंगे, सांसद विजय हांसदा।

पाकुड़। झामुमो प्रखंड समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा और जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, मिथिलेश घोष और जिला सह सचिव जहूर आलम पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, नई बूथ समितियों के गठन और बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सभी बूथों पर जल्द से जल्द नई समितियां गठित कर सक्रियता बढ़ाई जाए। सांसद विजय हांसदा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे, इसके लिए कार्यकर्ता सतर्क रहें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूत निगरानी और बीएलए-2 को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से पहले से अधिक ऊर्जा और ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। वहीं, पर्यवेक्षक हाजी समद अली और श्याम यादव ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगातार नजर रखें और सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम सूची से न हटे। बैठक में प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष आजफारुल शेख, इस्माइल रहमान, राम सिंह टुडू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!