Search

October 10, 2026 3:44 pm

नगरनवी ग्राम में धमाका: लोटा हकीम के घर में भयानक विस्फोट।

बजरंग पंडित

नवीनगर ग्राम में लोटा हकीम के बेटे नमाज शरीफ शेख के घर में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिससे घर पूरी तरह से टूट गया है। घटना के समय घर में कोई नहीं था, क्योंकि पिछले 2-3 महीनों से घर खाली था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर की दीवारें और छतें ध्वस्त हो गईं। कई लोगों ने गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घर के आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आगे की जांच जारी है।

img 20240925 wa00222598801887680123830

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!