Search

April 30, 2026 1:42 am

विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान

विश्व शौचालय दिवस 2025 के अवसर पर पाकुड़ जिले में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी कार्यक्रमों का मुख्य फोकस था—शौचालय का नियमित उपयोग, उसके रखरखाव की जिम्मेदारी और स्वच्छ आदतों को जीवनशैली में शामिल करना।
जिले में चलाए गए स्वच्छता जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को परिवार के सभी सदस्यों द्वारा शौचालय उपयोग, बच्चों में स्वच्छ आदतें विकसित करने, समुदाय आधारित शौचालय प्रबंधन, दो-गड्ढा शौचालय की उपयोगिता और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से खाली करने की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कई पंचायतों में स्वच्छता शपथ, मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। महेशपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को विश्व शौचालय दिवस के महत्व की जानकारी दी गई तथा सामूहिक स्वच्छता शपथ कराई गई। साथ ही छात्राओं को दो-गड्ढा शौचालय तकनीक, उसके लाभ और घर-परिवार में स्वच्छता अपनाने के सरल उपाय बताए गए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक इमरान आलम, कनीय अभियंता सुवेंदु मिश्रा, वार्डन बासमती मरांडी, अजय कुमार मुर्मू, लक्ष्मी कुमारी, उषा मुर्मू, आरिफ अंसारी, मुस्कान खातून, जलसहिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!