बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर थाना क्षेत्र में फर्जी एटीएम लॉटरी का कारोबार इन दिनों बेरोक टोक चल रहा है। हिरणपुर में भारी मात्रा के अवैध लॉटरी के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। इस सारे खेल को लॉटरी कारोबारीयो के द्वारा मैनेज कर इस काले कारोबार को चलाया रहा है। इस काले कारोबार के चपेट में यहां प्रतिदिन दर्जनों शिक्षित बेरोजगार युवा बड़ा आदमी बनने के चक्कर में बर्बादी के कगार पर चले जा रहे हैं ।लोगों के बीच चर्चा है कि मंडल, भगत, सेन ,शेख, अंसारी आदि ने इस कारोबार से अरबों की संपत्ति अर्जित कर ली है। जो जांच का मामला है। प्रतिदिन इन लोगों द्वारा से थोक में टिकट को सेल कर खुदरा बिक्रेतओ से पांच से दस लाख की आमदनी करते है।इस काले कारोबार में क्षेत्र में बेधकर से चल रहा है ।कारोबार से जुड़े लोगों को पुलिस प्रशासन की तनिक नही डर नही है।जिस कारण यह कारोबार यहां फल फूल रहा है। इतना ही नही वाट्सप के में भी च्वाइस नम्बर का खेल चलता है। कई बार पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर इस कारोबार से छोटे बिक्रेताओ को पकड़ कर जेल भेज दिए गए है,पर इसमे में जुड़े थोक बिक्रेताओ पर प्रशासन कोई कार्रवाई नही की जा रही है।जिस कारण थोक बिक्रेताओं का हौसला बढ़ा है और खुलेआम लॉटरी टिकट की धंधा को चला रहे है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नए पुलिस अधीक्षक से हिरणपुर में चल रहे हैं अवैध लॉटरी के कारोबार पर अभिलंब रोक लगाने की मांग की है।





