Search

April 25, 2026 9:59 am

पुलिस विभाग की ओर से विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित

सतनाम सिंह

पाकुड़: नए एसपी प्रभात कुमार व निवर्तमान एसपी हर्दीप पी जनार्दनन के स्वागत एवं विदाई के उपलक्ष में जिला पुलिस की ओर से मंगलवार की शाम पुलिस केंद्र में समारोह आयोजित किया गया।जिला के पदाधिकारियों ने विदाई और स्वागत की रस्म अदायगी किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने एसपी के साथ बिताए अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया।इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने निवर्तमान एसपी हर्दीप पी जनार्दनन के कार्यकाल की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने 24 घंटे अपनी ड्यूटी के प्रति सजगता बनाए रखी।यह हमारे लिए प्रेरणादायक रहे। जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने एसपी के नेतृत्व में किए कार्यों एवं उनके पुलिस कर्मियों के प्रति कुशल व्यवहार की चर्चा की।वही निवर्तमान एसपी ने नव पदस्थापित एसपी को पूर्ण सहयोग करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने निवर्तमान एसपी हर्दीप पी जनार्दनन को फूल, माला, बुके और उपहार दिया।विदा ले रहे एसपी ने प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सबों का भरपूर सहयोग मिलता रहा।मौके पर मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर उमाशंकर, इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव,डीपीआरओ डॉ चंदन,थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, सत्येंद्र यादव,अमर कुमार मिंज,एसआई डीडी रवि समेत जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!