पीड़ित ने की दर्ज प्राथमिकी
सुदीप कुमार त्रिवेदी
सरस्वती पूजा के चंदा की उगाही के नाम पर मार पीट करने व छिनतई का एक मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में पीड़ित की ओर से प्राथमिकीदर्ज की गई है । मामला पाकुड़ मुफ्सिल थाना अंतर्गत जानकीनगर का है । उक्त थाना के अंतर्गत जानकीनगर निवासी रहमोतुल्ला आलम ने अपने साथ हुई घटना के खिलाफ न्याय पाने के लिए पाकुड़ मुफ्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने लिखित शिकायत में 24 वर्षीय आवेदक, पिता अबु बक्कार शेख़ ने कहा है कि वो दिनांक 08 फरवरी को ट्रक सं0- WB 59D0748 को लेकर पत्थर लोड करने कालिदासपुर जा रहे थे, जब आवेदक उक्त ट्रक को लेकर रात्री करीब 9 बजे फतेहपुर उतक्रमित प्राथमिक स्कूल के निकट पहुँचा तो कुछ आदमी सरस्वती पूजा का चंदा लेने के लिए गाड़ी रोका, जहाँ पर आवेदक के द्वारा उनलोग को 100 रु चंदा देने की पेशकश की गई, परन्तु वे लोग 500 रु की मांग कर रहे थे । इसी कहासुनी के बीच इतने मे बगल से आकर मिर्जी शेख पिता इदु शेख, महबुब शेख, नुरइस्लाम शेख दोनो पिता- गियासुद्दीन शेख तीनो ग्राम फतेहपुर, रहीम अंसारी पिता- नुरआलम अंसारी ग्राम- रहसपुर थाना- पाकुड़ (मु०) जिला- पाकुड़ के द्वारा रहमोतुल्ला के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की किया जाने लगा एवं अगल-बगल से लाठी से प्रहार किया जाने लगा, इस क्रम में हमलावरों के द्वारा आवेदक को नीचे गिराकर उनके जाकेट की जेब से 55,000 रु जो गिट्टी लाने के लिए रखा गया था निकाल कर भाग गये। आवेदक के लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या-32/24 दिनांक-13/02/24
धारा-341/323/385/379/34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसके तहत पुलिसिया कार्यवाही जारी है । इस मामले में मिर्जी शेख पिता-इदु शेख, महबुब शेख, नुरइस्लाम शेख दोनो पिता- गियासुद्दीन शेख तीनो ग्राम- फतेहपुर, रहीम अंसारी पिता- नुरआलम अंसारी ग्राम- रहसपुर थाना- पाकुड़ (मु०) जिला – पाकुड़ को नामजद किया गया है। इस बाबत जब मुफ्सिल थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी टीम के द्वारा घटना स्थल पर जाँच की गई जहाँ मार पीट करने का मामला तो सामने आया लेकिन पैसे की छिनतई का कोई पुख्ता सबूत या गवाह नहीं मिला । थाना प्रभारी ने आगे बताया कि आवेदक के द्वारा आवेदन में पहले चार पाँच बच्चे का नाम दिया गया था जिसे बाद में बदल दिया गया । बकौल थाना प्रभारी फिलवक्त सभी आरोपी फरार चल रहे हैं ।





