Search

April 25, 2026 1:18 pm

जनसेवा क्लब रामपुर की ओर से पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेल आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के जनसेवा क्लब रामपुर की ओर से पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन शनिवार को किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, प्रवक्ता इक़बाल हुसैन सहित अन्य शामिल हुए। खेल कमिटी के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की इस खेल मे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथिओ ने बल्लेवाजी कर फाइनल खेल का शुभारंभ किया।वही फाइनल खेल महेशपुर ग्वालपड़ा वनम देवपुर के बिच हुआ।वही देवपुर की टीम ने पहले बल्लेवाजी कर 3 विकेट खोकर 140 रन बनाकर टारगेट दिया था।जिसमे लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेशपुर गोवालपड़ा की टीम ने 8 विकेट खोकर 79 रन ही बना पाया। मुख्य अतिथिओ के हाथों विजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद देकर पुरुषकृत किया।इस अवसर पर हारून रसीद, सेबटु शेख,, शाहआलम,मधु शेख,नजरुल शेख,किरण शेख, सद्दाम शेख,नशीम शेख,दिलवर हुसैन,पब्लिक,राजीव मेहरा सहित खेल कमिटी के अध्यक्ष सचिव एवं दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे

img 20231230 wa00477703643458102019788

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!