राजकुमार भगत
Also Read: बंगाल की ओर से खनन करते हुए झारखंड में खोद डाली 9.71 एकड़ जमीन, एसीबी ने खदान तक पहुंचकर की जांच।
पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र के कालिकापुर मोहल्ले में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने फिटनेस मंत्रा जिम का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर साहा ने बताया कि शहर में युवाओं के बीच फिटनेस को लेकर रुचि बढ़ी है।व्यक्ति की पहली प्राथिमिकता शारीरिक स्वास्थ्य होता है इस भाग दौड़ के जिंदगी में जिम बहुत जरूरी है।इसी कड़ी में आज फिटनेश मंत्रा जिम का दूसरा ब्रांच शहर के कालिकापुर में खुला है ।इसके लिए मैं जिम के मालिक राजू तिवारी जी को बधाई देती हूं कि आप इसी तरह फिटनेश के क्षेत्र में युवाओं को मार्गदर्शन करते रहिए। मौके पर मुरारी मंडल सुशील साहा सोहन मंडल समेत अन्य दर्जनों युवा उपस्थित थे।






