Search

May 6, 2026 2:36 pm

स्टेशन से मुक्त कराएं गए पाकुड़ के पांच बाल मजदूर।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ से मजदूरी के लिए हावड़ा जा रहे पांच बाल मजदूरों को गुरुवार को रेलवे पुलिस ने हिरासत में लेकर चैनल लोक कल्याण परिषद को सौंप दिया गया है। दरअसल गुरुवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर एएसआई प्रकाश मंडल, एएसआई जीके साह और आरपीएफ,पोस्ट व पीकेआर के कर्मचारियों के साथ-साथ जेएलकेपी पीकेआर के कृष्ण कुमार यादव और आरती देवी की देखरेख में राउंड आयोजित किया गया था। बाल तस्करी के विरुद्ध पाकुड़ रेलवे के आरपीएफ के एसआई पीके चौधरी के साथ अन्य रेल पुलिस कर्मी पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 9.30 बजे से स्टेशन परिसर में राउंड लगा रहेथे। इसी बीच लगभग 10 बजे ड्राइव चलाने के दौरान देखा कि पाकुड़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर 05 (पांच) नाबालिक बच्चे अपने अभिभावक के बिना लक्ष्यहीन रूप से घूम रहे थे। फुटओवर ब्रिज के पास हावड़ा छोर की ओर से सभी पाचों को हिरासत में लिया और बहुत नरमी से पूछताछ की. पूछने पर उन्होंने बताया कि वे हावड़ा की ओर कहीं भी मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। उन्हें आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ लाया गया। उसके बाद उनके माता-पिता से संपर्क किया लेकिन वे अपने बच्चों को लेने के लिए आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में उपस्थित नहीं हुए। अंततः सभी बचाए गए बच्चों को सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जन लोक कल्याण परिषद, बलिहारपुर, पाकुड़ को सौंप दिया गया है। मुक्त किए गए सभ बच्चे झिकरहाटी, थाना-पाकुड़, मुफस्सिल के रहने वाले है।

img 20240627 wa00374220478194270615840

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!