Search

May 16, 2026 12:46 pm

पांच सदस्यों ने रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिशाल।

राजकुमार भगत

पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के पांच सदस्यों ने थैलेसीमिया पीड़ित एवं गर्भवती मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता का दिया परिचय |रक्तदान क्षेत्र मे इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का जितनी भी तारीफ की जाये कम होंगी |असहाय जरूरतमंदो कों हमेशा समय पर रक्तदान करके मदद करते आ रहे है |अस्पताल मे डियूटी मे तैनात डॉक्टर ने बच्चों कों ब्लड चढ़ाने का सलाह दिया तभी इलाज हो पायेगा |पेसेंट परिजनों ने इधर उधर काफ़ी खोजबीन की कुछ व्यवस्था नहीं हो पाया फिर इंसानियत फाउंडेशन मे मदद की गुहार लगाई |सदर अस्पताल सोनाजोरी मे इलाजरत मासूद आलम कों ए पॉजिटिव असगर आलम, रोसीद शेख कों चाँद शेख और नबाब शेख ने ओ पॉजिटिव, माहि खान ए बी पॉजिटिव रेंटू शेख तथा सुल्ताना बीबी कों बी पॉजिटिव इब्राहिम शेख सभी सदस्यों ने पांचो पेसेंट कों बारी बारी से रक्तदान किया |पेसेंट परिजनों ने डोनर मित्रो कों धन्यवाद ज्ञापन देते हुए ढेर सारी दुआए दिए |मौक़े पर संस्था के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, उप सचिव असादुल मुल्ला, इब्राहिम, असगर, चाँद, नबाब, मोकीम कर्मचारी नवीन कुमार थे |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!