एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के गायबथान में जमीनी विवाद के बाद आदिवासी और मुस्लिम परिवार के बीच जमकर खुनी संघर्ष हुई. जिसमें आदिवासी समुदाय के दो लोग व अन्य समुदाय के तीन लोग घायल होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार गायबथान गांव के साफूज मियां के परिवार ने गांव के ही दन्दू हेम्ब्रम के परिवार से जमीन खरीदने का दावा कर रहे थे. इसी बीच दन्दू हेम्ब्रम विवादित जमीन पर घर बनाने की तैयारी शुरू कर दी. वही साफूज मियां के पुत्र वधु ने विरोध किया. देखते ही देखते दोनो पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडा से मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में रानी मुर्मू का सर फट गया, जबकि दन्दू हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दुसरे पक्ष के समीना बीबी घायल हो गई. समीना बीबी के बीच बचाव में उसके देवर कलिमुद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी जख्मी हो गया. उधर गंभीर रूप से आदिवासी परिवार के दन्दू हेम्ब्रम और रानी मुर्मू का इलाज दुमका सदर अस्पताल में चल रही है. वही मामले को लेकर समीना बीबी ने स्थानीय थाने में दन्दू हेम्ब्रम, परमेश्वर हेम्ब्रम, रावण हेम्ब्रम, बाबुर्जी हेम्ब्रम, मताल हेम्ब्रम, होपनी मरांडी, रानी मुर्मू व फिबी हांसदा के खिलाफ लिखित शिकायत की है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक आदिवासी परिवार के द्वारा कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई थी।







