Search

April 26, 2026 5:24 am

भाईचारे का पैगाम लेकर गांवों में उतरी पुलिस, मुहर्रम को लेकर किया फ्लैग मार्च।

शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को पुलिस ने प्रखण्ड के कई गांवों में जाकर फ्लैगमार्च निकाला। जिसमे बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए। फ्लैगमार्च तोड़ाई से विपतपुर , खजुरडांगा , बाबूपुर आदि जगहों में निकाला गया। जहां पदाधिकारियो ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाए। बताते चले कि आगामी सात जुलाई अपरान्ह को मुहर्रम को लेकर बाबूपुर , रामाकुडा , खजुरडांगा से ताजिया जुलूस भी निकाली जाएगी। जो तोड़ाई में जाकर सभी मिलेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने शांति सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था किया गया है।

img 20250706 wa00417312830927301469740

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!