Search

May 17, 2026 2:33 am

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने विभिन्न गांव में चलाया सघन जांचअभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए फ्लाइंग स्क्वायड टीम (उड़ानदस्ता) ने मंगलवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गणपुरा , तलवा चौक,डोमनगड़ीया,राजदाहा सहित अन्य जगहों पर मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया । उड़नदस्ता टीम में बीपीओ सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी जगदीश पंडित , एएसआई मुद्रिका प्रसाद , रामेश्वर यादव सहित पुलिस जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां सभी प्रकार के वाहनों पर डिक्की सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई । वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिक्की की तलाशी ली गई । बीपीओ सह ढंडाधिकारी जगदीश पंडित ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है । आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!