Search

September 27, 2026 4:44 pm

अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा: मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) वन विभाग ने साहिबगंज गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर सोनाधनी गांव के समीप सोमवार को चौखट से लदा एक मिनी ट्रक संख्या बीआर11जी एफ4148 को जब्त किया है। वनरक्षी अनुपम कुमार यादव ने बताया कि सोनाधनी के समीप तेज गति से अमडापाड़ा की ओर जा रहे पिकप वेन को रोक जांच करने पर अवैध रूप से लगभग चार सौ पीस तकता व चौखट लोड था।जिसका कागजात चालक से मांगने पर उन्होंने कोई कागज नही दिखाया।और चालक ने बताया यह लकड़ी बिजिआर कोल कंपनी का है। बिहार के कटिहार से ला रहे जिसे बिजिआर कोल कंपनी अमडापाड़ा ले जा रहे है। वन कर्मियों ने वाहन को जप्त कर लिट्टीपाड़ा वन विभाग परिसर में रखा है और चालक को भी गिरफ्तार कर रखा गया है। वन गार्ड अनुपम कुमार यादव ने बताया कि चालक पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही वाहन मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!