Search

May 11, 2026 6:10 pm

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग गठन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार नगर परिषद, पाकुड क्षेत्रान्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के रख-रखाव आम नागरिको के जल आदि समस्याओं के समाधान एवं संचालन हेतु एक जलापूर्ति कोषांग का गठन किया गया है। यदि जल समस्या हो तो नगर परिषद क्षेत्र की जनता शमशेर अंसारी, के पास पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक,मोबाइल न० 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।
निरज कुमार सिंह, शिकायत दर्ज करने हेतु कोषांग अपराह्ण 02 बजे से 05 बजे तक मोबाइल नंबर 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं

शिकायत निवारण हेतु प्राधिकृत कनीय अभियंता

राजू कुमार, कनीय अभियंता. नगर परिषद,पाकुड़, मोबाइल नंबर 6200489405 वार्ड नंबर 01 से 10 तक के लिए एवं पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। सुबोध कुमार यादव,कनीय अभियंता नगर परिषद, पाकुड़, मोबाइल नंबर 8709933624, वार्ड संख्या 11 से 21 के लिए पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।नगर परिषद के आमजनों से अपील है कि उपरोक्त कोषांग के प्रतिनियुक्त कर्मी को पूर्वाहन 10:00 बजे से 5:00 बजे तक समस्याओं को दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!