Search

May 5, 2026 9:00 pm

पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने छोड़ा आजसू का दामन

जनता के जनभावना का सम्मान करते हुए लिया फैसला

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ के पूर्व विधायक एवं कद्दावर नेता अकिल अख्तर ने सोमवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए आजसू पार्टी के प्राथमिक सदस्यता एवं समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके आजसू पार्टी छोड़ने का कयास विगत कई हफ्तों से लगाया जा रहा था लेकिन सभी अटकलों को विराम लगाते हुए आखिरकार सोमवार को उन्होंने पार्टी छोड़ना का औपचारिक ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अपने समर्थकों को इसकी जानकारी दी है। वहीं इस्तीफे की खबर सुनकर क्षेत्र के आम आवाम एवं अकिल अख्तर समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है। वहीं अकिल अख्तर ने कहा कि मैं क्षेत्र के आवाम के मांग पर आगामी विधानसभा चुनाव लडूंगा और ये चुनाव खुद जनता लड़ेगी। इसलिए उनके जनभावनाओं का सम्मान करना मेरा कर्तव्य है। मैं आगे किस पार्टी से या निर्दलीय चुनाव लडूंगा, ये जनता तय करेगी। यदि मैं जानता का प्रतिनिधि बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरूंगा तो इसमें जनता की ही भागीदारी, उनका विचार और मनोभवना सबसे महत्वपूर्ण है। इस बार पाकुड़ की जनता ही चुनाव लड़ेगी और भ्रष्ट और जनादेश का अपमान करने वाले जनप्रतिनिधि को उखाड़ फेंकेगी। विकास एवं काम के बजाय आश्वासन और धर्म के बूते राजनीति करने वालों को इस बार जनता कड़ा जवाब देगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!