सुदीप कुमार त्रिवेदी
बुधवार शाम युवा नेता अफिफ अमसल ने सीतापहाड़ी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक आलमगीर ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, उन्होंने नियुक्ति प्रोन्नति घोटाला कर युवाओं का रोजगार छीना और अपने लोगों को रोजगार देने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दलालों, बिचौलियों, भूमाफिया और सरकारी तंत्र को बढ़ावा देने और इसके दुरुपयोग करने का काम किया। अपने पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विधायक आलमगीर आलम ने पाकुड़ की भोली भाली जनता को लूटने का काम किया है, उन्होंने पिछले 20 वर्षों से पाकुड़ के वोटर को गुमराह कर वोट लेने का काम किया है। यहां की भोली भाली जनता उन पर बार बार विश्वास करती आ रही है और वह उनसे विश्वासघात करते आ रहे हैं। उन्होंने ना तो पाकुड़ के विकास पर ध्यान दिया, न हीं युवाओं पर ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने सिर्फ अपना जेब भरने का काम किया और इसी वजह से आज वह एक एक करके भिन्न भिन्न घोटालों पर आरोपी साबित हो रहे हैं । पाकुड़ जैसे छोटे शहरों में कोयला और पत्थर का खदान होने के बावजूद यहां रोजी रोजगार के साधन का अभाव है। हर साल रॉयल्टी के तौर पर 1000 करोड़ का मुनाफा पाकुड़ से होता है और इस पैसे का अगर कुछ हिस्सा भी पूर्व विकास मंत्री हमारे क्षेत्र के विकास के लिए लगाते तो आज हमारा क्षेत्र उन्नति की ओर नहीं बल्कि विकसित हो चुका होता। हमारे यहां रोजी रोजगार के अलावा अच्छे स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जैसी सारी व्यवस्थाएं होती और यहां की जनता को ना तो बाहर के लिए पलायन करना पड़ता और ना ही युवाओं को रोजगार हेतु बाहर जाना पड़ता, वह यहीं रहकर ही अपने बुजुर्ग मां-बाप का सेवा कर सकते थे। लेकिन विधायक आलमगीर आलम ने उनका यह हक भी छीन लिया। युवा नेता अफीम असल ने यहां के 65 प्रतिशत युवा वोटर से आग्रह किया कि अगर वह पूर्व विकास मंत्री आलमगीर आलम को नहीं हटाएंगे तो पाकुड़ में विकास संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक अकील अख्तर के कार्यकाल 2009 से 2014 का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने जो विकास की नीव बोए थे, उन्हें पूरा करेंगे । अगर वह उन्हें फिर से मौका देते हैं तो वह सभी वर्गों के लिए अच्छे काम कर पाकुड़ का विकास करने का काम करेंगे। उक्त सभा में मिथिलेश ठाकुर, अहमदुल्लाह, सफीकुल, नईम,बाबुल,मंजूर,सिराजुल,हबीबुर, अब्बास,शीश मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।






